Home वेब स्टोरीजICC का कड़ा रुख: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आना ही होगा बांग्लादेश को, नहीं तो कटेंगे अंक

ICC का कड़ा रुख: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आना ही होगा बांग्लादेश को, नहीं तो कटेंगे अंक

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश को साफ और सख्त संदेश दे दिया है।
वेन्यू बदलने की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग को आईसीसी ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश को स्पष्ट रूप से कहा है कि उसे टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही होगा। अगर बांग्लादेश ऐसा करने में असफल रहता है या टूर्नामेंट से दूरी बनाता है, तो उसे अंक कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच इस मुद्दे को लेकर एक वर्चुअल बैठक हुई थी। इस बैठक में बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत से बाहर मैच कराने का अनुरोध किया था। लेकिन आईसीसी ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और साफ किया कि वर्ल्ड कप के तय कार्यक्रम और वेन्यू में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि आईसीसी ने यह भी दो टूक कहा है कि टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और शेड्यूल से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। नियम सभी टीमों पर समान रूप से लागू होंगे और किसी एक टीम के लिए अलग व्यवस्था संभव नहीं है।

हालांकि, दूसरी ओर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों का दावा है कि उन्हें अभी तक आईसीसी की ओर से मांग खारिज किए जाने या अंक कटौती की चेतावनी को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
अब इस पूरे घटनाक्रम पर क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हुई हैं। सवाल यही है कि क्या बांग्लादेश आईसीसी के फैसले को स्वीकार कर भारत आकर टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा या फिर यह विवाद और गहराएगा।

Youtube Link : https://youtube.com/shorts/KN2eNuJzQ7o?feature=share

You may also like

Leave a Comment