Home क्राइमबिश्नोई गैंग में महिलाओं की एंट्री! ‘मैडम जहर’ खुशनुमा अंसारी गिरफ्तार, ड्रग और हथियार नेटवर्क से जुड़े तार

बिश्नोई गैंग में महिलाओं की एंट्री! ‘मैडम जहर’ खुशनुमा अंसारी गिरफ्तार, ड्रग और हथियार नेटवर्क से जुड़े तार

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

राजधानी दिल्ली में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा के रूप में हुई है, जिसे अपराध जगत में ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता है।


पुलिस के अनुसार, मैडम जहर गैंग के ड्रग सिंडिकेट से जुड़ी हुई थी और वह नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस ब्यूटी पार्लर का इस्तेमाल गैंग की गतिविधियों के लिए फ्रंट के तौर पर किया जा रहा था।
खुशनुमा अंसारी को महफूज उर्फ बॉबी कबूतर और उसके दो साथियों मोहम्मद राजी खान और शाहबाज के साथ दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से ड्रग्स भी बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महफूज उर्फ बॉबी कबूतर बिश्नोई गैंग का मुख्य गन सप्लायर माना जाता है और वह पहले भी अवैध हथियारों की खेप उपलब्ध करा चुका है। उसके कई बड़े हथियार सप्लायरों से संपर्क बताए जाते हैं।

जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि बिश्नोई गैंग ने अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए महिलाओं की भर्ती की नई रणनीति तो नहीं अपनाई है। साथ ही ‘मैडम जहर’ से गैंग और हाशिम बाबा नेटवर्क के बीच संभावित ड्रग लिंक को लेकर भी गहन पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले भी गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया को गैंग ऑपरेशन मैनेज करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल जेल में है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से गैंग के ड्रग और हथियार नेटवर्क के कई और राज खुलने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment