Home स्पोर्ट्सक्रिकेटईशान किशन की गर्लफ्रेंड पर दादा का खुलासा, जयपुर की मॉडल ‘अदिति’ से शादी की चर्चाएं तेज

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड पर दादा का खुलासा, जयपुर की मॉडल ‘अदिति’ से शादी की चर्चाएं तेज

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के बीच भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने एएनआई से बातचीत में बताया कि ‘अदिति’ नाम की लड़की ईशान की गर्लफ्रेंड हैं। उन्होंने कहा कि अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं, अदिति मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर भी रह चुकी हैं। अनुराग पांडे ने यह भी बताया कि अदिति ने ईशान के एक इंटरव्यू की तारीफ की थी और मजाक में कहा था कि उनके दादा बहुत स्मार्ट और आकर्षक दिखते हैं।

परिवार की ओर से यह भी साफ किया गया है कि ईशान किशन अपने जीवन के फैसले खुद लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। अनुराग पांडे ने कहा कि परिवार हमेशा बच्चों की पसंद और खुशी को प्राथमिकता देता है और भविष्य में ईशान जिस भी लड़की से शादी का फैसला करेंगे, परिवार उसका पूरा सम्मान करेगा।

वहीं क्रिकेट की बात करें तो ईशान किशन इस समय टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ तेजतर्रार अर्धशतक लगाकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया है। ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि वह भारत-पाकिस्तान के बड़े मुकाबले में भी अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

You may also like

Leave a Comment