Home राज्यमहाराष्ट्र“महाराष्ट्र में 15 वर्षों से सेवा का संकल्प निभा रहा है राजे फाउंडेशन”

“महाराष्ट्र में 15 वर्षों से सेवा का संकल्प निभा रहा है राजे फाउंडेशन”

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

महाराष्ट्र स्टेट में पिछले 15 वर्षों से सक्रिय राजे फाउंडेशन निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यह संगठन आर्ट, स्पोर्ट्स, एजुकेशन, सोशल और कल्चरल फील्ड में सक्रिय रहते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के शिव विचारों को देश-विदेश तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।

हाल ही में मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हुए थे। उस समय राजे फाउंडेशन के फाउंडर्स स्वयं प्रभावित इलाकों में पहुँचे और पीड़ित नागरिकों की हर संभव मदद की। नमक से लेकर थाली तक की जरूरतों का ध्यान रखते हुए फाउंडेशन द्वारा मराठवाड़ा के 20 गांवों में करीब 2000 ग्रोसरी किट वितरित की गईं। इस दौरान पीड़ितों को दिल खोलकर सहायता प्रदान की गई।

इसके बाद कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए राजे फाउंडेशन द्वारा मुंबई के प्रसिद्ध कस्तूरबा हॉस्पिटल में एक सामाजिक उपक्रम आयोजित किया गया। “मायेची उब” नाम से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के मरीजों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही सभी मरीजों को बिस्किट, विभिन्न प्रकार के फल और जूस भी दिए गए।

इस कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा हॉस्पिटल के लगभग 300 मरीजों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं। राजे फाउंडेशन के सभी ऑफिस बेयरर्स और सदस्यों ने मिलकर इस उपक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।इस अवसर पर राजे फाउंडेशन के
प्रेसिडेंट – श्री सिद्धांत पिसल,
सेक्रेटरी – श्री रोहित पिसल,
डिप्टी ट्रेज़रर – श्री ऋषिकेश अचारी,
सोशल मीडिया हेड – श्री प्रदीप कस्तूरे,
श्री मयूरेश पाटिल, साथ ही प्रशांत गुप्ता, सूर्यकांत रेडेकर, योगेश कांबले, राहुल माने सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कस्तूरबा हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ, डीन और नर्सिंग स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने इन सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। राजे फाउंडेशन का यह प्रयास समाज के प्रति उसकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाता है और आने वाले समय में भी ऐसे ही कार्यों की प्रेरणा देता है।

You may also like

Leave a Comment