Home mumbaiबोरिवली में आधी रात बड़ा एक्शन, अवैध दारू-ड्रग्स विक्रेताओं पर विधायक संजय उपाध्याय की सख्त कार्रवाई

बोरिवली में आधी रात बड़ा एक्शन, अवैध दारू-ड्रग्स विक्रेताओं पर विधायक संजय उपाध्याय की सख्त कार्रवाई

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मुंबई के बोरिवली विधानसभा क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आधी रात बड़ी कार्रवाई की गई। भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने नगरसेवकों के साथ मिलकर अवैध दारू, गांजा और ड्रग्स की बिक्री करने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए कई ठिकानों पर अचानक छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा, अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए। मौके पर मौजूद अवैध विक्रेताओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छापेमारी के बाद विधायक संजय उपाध्याय ने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बोरिवली में किसी भी कीमत पर अवैध नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे धंधों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
इस मध्यरात्रि कार्रवाई से इलाके में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि नशे के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सकेगा।

You may also like

Leave a Comment