Home स्पोर्ट्सक्रिकेटU19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की करारी बेइज्जती, सेमीफाइनल से बाहर होकर भारत से भी हारा

U19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की करारी बेइज्जती, सेमीफाइनल से बाहर होकर भारत से भी हारा

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान पर एकतरफा दबदबा दिखाते हुए 58 रन से शानदार जीत दर्ज की। सुपर सिक्स मुकाबले में भारत की इस जीत ने न सिर्फ पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया, बल्कि टूर्नामेंट में उसकी दोहरी फजीहत भी करा दी। खास बात यह रही कि मैच खत्म होने से पहले ही पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका था, जबकि भारत पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुका था।

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली, जबकि कनिष्क चौहान ने 35 और वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल सुभान ने तीन विकेट लिए, वहीं मोहम्मद सय्यम को दो सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन बनाने थे, लेकिन यह लक्ष्य उनकी पहुंच से बाहर साबित हुआ। शुरुआत में पाकिस्तान की बल्लेबाजी मजबूत नजर आई और 151 रन तक सिर्फ तीन विकेट गिरे, जिससे मुकाबला बराबरी का लगने लगा।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। पाकिस्तान के आखिरी सात विकेट महज 43 रन के भीतर गिर गए और पूरी टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।


इस जीत के साथ भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दबदबा और मजबूत किया, वहीं पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होकर एक और निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। भारत-पाकिस्तान मुकाबले में एक बार फिर नतीजा भारत के पक्ष में रहा और पाकिस्तान को करारी बेइज्जती झेलनी पड़ी।

You may also like

Leave a Comment