Home राज्यमहाराष्ट्रहर मुश्किल में आपके साथ हूं , उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने शहीद अंगरक्षक विदीप जाधव के परिजनों को दिया संबल

हर मुश्किल में आपके साथ हूं , उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने शहीद अंगरक्षक विदीप जाधव के परिजनों को दिया संबल

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

सातारा- फलटण : बारामती में हुए विमान हादसे में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार के अंगरक्षक विदीप जाधव के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने अपना निजी दुःख एक ओर रखते हुए विदीप जाधव के तरडगांव (ता. फलटण) स्थित निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी।

शहीद विदीप जाधव की पत्नी और बच्चों के सिर पर स्नेहपूर्वक हाथ फेरते हुए सुनेत्रा पवार ने कहा, “किसी भी कठिन परिस्थिति में मैं आपके साथ हूं।” उनके इन शब्दों ने शोकाकुल परिवार को भावनात्मक संबल दिया। इस मार्मिक क्षण में वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
कर्तव्यबोध और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पूरे संयम और करुणा के साथ जाधव परिवार के दुःख को बांटने का प्रयास किया। एक जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एक संवेदनशील महिला के रूप में उन्होंने पीड़ा में डूबे परिवार के साथ खड़े रहकर मानवीय मूल्यों का उदाहरण प्रस्तुत किया।

राज्य के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद विदीप जाधव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुनेत्रा पवार ने भरोसा दिलाया कि सरकार और वे स्वयं इस परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी रहेंगी।

You may also like

Leave a Comment