Home क्राइममुंबई: जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, चार राउंड चले, पुलिस जांच में जुटी

मुंबई: जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, चार राउंड चले, पुलिस जांच में जुटी

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मुंबई के जुहू इलाके से फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चार राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके को सील कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने मौके से अहम सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राहत की बात यह है कि इस फायरिंग की घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, एक बड़े फिल्म निर्देशक के घर के बाहर इस तरह की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें पुलिस बल को इलाके की सुरक्षा संभालते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस फायरिंग के मकसद और आरोपियों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

You may also like

Leave a Comment