Home एजुकेशनस्टारलिंक फोन होगा लॉन्च? एलन मस्क के बयान से तेज हुई अटकलें, बोले आम स्मार्टफोन नहीं होगा

स्टारलिंक फोन होगा लॉन्च? एलन मस्क के बयान से तेज हुई अटकलें, बोले आम स्मार्टफोन नहीं होगा

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

दुनिया के सबसे चर्चित टेक उद्यमियों में शामिल एलन मस्क के एक बयान ने गैजेट इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने संकेत दिया है कि भविष्य में स्टारलिंक ब्रैंड के तहत मोबाइल फोन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अगर ऐसा फोन आता है तो वह किसी आम स्मार्टफोन जैसा नहीं होगा।

दरअसल, एक यूजर ने एक्स पर कमेंट करते हुए लिखा कि वह भविष्य में स्टारलिंक ब्रैंड का फोन देखना चाहेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा कि वह इस विचार के लिए तैयार हैं और ऐसा करना नामुमकिन नहीं है। मस्क के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या स्टारलिंक और उसकी पैरेंट कंपनी स्पेसएक्स मोबाइल फोन मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है।

एलन मस्क के संकेतों को देखें तो संभावित स्टारलिंक फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित हो सकता है। मस्क का फोकस मैक्सिमम परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी पर रहने का संकेत देता है। जानकारों का मानना है कि यह डिवाइस पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग हो सकती है और इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी, एआई इंटीग्रेशन और सीमित लेकिन हाई-एंड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने भविष्य की किसी नई टेक्नोलॉजी को लेकर इशारा किया हो। वह पहले भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स को लेकर अपनी सोच सार्वजनिक करते रहे हैं। उनकी कंपनी स्पेसएक्स पहले ही स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के जरिए दुनिया के दूर-दराज इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचा रही है।

टेक इंडस्ट्री में इस समय एआई गैजेट्स को लेकर तेज़ी से काम हो रहा है। कई बड़ी कंपनियां पारंपरिक स्मार्टफोन से हटकर ऐसे डिवाइस पर फोकस कर रही हैं जो एआई के दम पर यूजर्स का अनुभव बदल सकें। ऐसे में एलन मस्क का यह बयान आने वाले समय में टेक दुनिया में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment