Home वेब स्टोरीजअंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से रौंदा, विहान का शतक, वैभव की तूफानी फिफ्टी; पॉइंट्स टेबल में टॉप पर टीम इंडिया

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से रौंदा, विहान का शतक, वैभव की तूफानी फिफ्टी; पॉइंट्स टेबल में टॉप पर टीम इंडिया

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 स्टेज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 204 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 352 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम महज 148 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने शानदार शतक जड़ते हुए 109 रन की पारी खेली। उनके साथ अभिज्ञान कुंडु ने 61 रन का अहम योगदान दिया। खास आकर्षण रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में टूर्नामेंट की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी।

जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में ततेंदा चिमुगोरो ने 3 विकेट झटके, जबकि पनाशे मजाई और कप्तान सिम्बाराशे मुद्जेंगेरेरे को 2-2 सफलता मिली। ध्रुव पटेल ने भी 1 विकेट लिया।

352 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए। कप्तान आयुष म्हात्रे और उधव मोहन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। आरएस अम्ब्रिश को 2 विकेट मिले, जबकि हेनिल पटेल और खिलन पटेल ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया।

जिम्बाब्वे की ओर से लीरॉय चिवाउला ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। कियान ब्लिग्नॉट ने 37 और ततेंदा चिमुगोरो ने 29 रन की पारी खेली, लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

इस बड़ी जीत के साथ भारत ने सुपर-6 स्टेज में अपना पहला मुकाबला जीतते हुए ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ग्रुप स्टेज की दो जीत और सुपर-6 की इस जीत के बाद भारत के कुल 6 पॉइंट्स हो गए हैं। इतने ही पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है, लेकिन रन रेट भारत से कम है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

अब भारत अपना आखिरी सुपर-6 मुकाबला 1 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

You may also like

Leave a Comment