Home स्पोर्ट्सक्रिकेटसूर्यकुमार-ईशान की तूफानी पारियों से भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बढ़त

सूर्यकुमार-ईशान की तूफानी पारियों से भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बढ़त

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

भारतीय टीम ने कीवी टीम को शुक्रवार को 7 विकेट से हराकर इस टी20 सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 209 रन के विशाल लक्ष्य को सिर्फ 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 37 गेंदों में 82 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया। दोनों ने मिलकर 122 रन की मैच जीताने वाली साझेदारी बनाई। वहीं, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जल्दी आउट हुए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन बनाए, जबकि रचिन रवींद्र ने 44 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।

मुकाबले के नायक बने ईशान किशन, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment