Home राज्यझारखंडझारखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एनडीए में आएं: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का आह्वान

झारखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एनडीए में आएं: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का आह्वान

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

रांची ; झारखंड के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होना चाहिए। यह आह्वान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने रांची में किया।

रांची स्थित पुरानी विधानसभा के सामने मैदान में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा आयोजित “झारखंड नव निर्माण रैली” को संबोधित करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, आदिवासी बहुल राज्य है और इसके विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मजबूत समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का साथ छोड़कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एनडीए का विकल्प चुनना चाहिए, ताकि राज्य के विकास को नई गति मिल सके।

इस अवसर पर रामदास आठवले ने रिपब्लिकन पार्टी की झारखंड राज्य इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। शिव उरांव को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और देवीदयाल मुंडा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के झारखंड प्रभारी चंदन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता, झारखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सिंह, उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता, आर.पी. सिंह, मुफ्ती अजहर कासमी, विवेक झा, आदिल अजगर, आरती बोहरा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली में सैकड़ों की संख्या में रिपब्लिकन कार्यकर्ता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का स्वागत पारंपरिक आदिवासी नृत्य, ढोल और झांझ की गूंज के साथ उत्साहपूर्वक किया गया।

अपने संबोधन में रामदास आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी को झारखंड के गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाली रिपब्लिकन पार्टी दलितों, आदिवासियों, बहुजनों और मुसलमानों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का नीला झंडा झारखंड के हर गांव तक पहुंचाने का आह्वान उन्होंने कार्यकर्ताओं से किया।

रामदास आठवले ने कहा कि दलित-आदिवासी एकता को मजबूत करने का काम रिपब्लिकन पार्टी कर रही है और झारखंड में अब युवाओं को बड़े पैमाने पर नेतृत्व और जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिव उरांव जैसे युवा और ऊर्जावान नेतृत्व को पार्टी की कमान सौंपकर झारखंड में संगठन को और मजबूत किया

You may also like

Leave a Comment