महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। शनिवार, 31 जनवरी 2026 को सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के लोकभवन में आयोजित हुआ।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे। हालांकि, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले इस समारोह में शामिल नहीं हुए।

सुनेत्रा पवार को दोपहर में हुई एनसीपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। उनकी यह नियुक्ति उनके दिवंगत पति और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के रूप में देखी जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में ‘अजित पवार अमर रहें’ के नारे भी गूंजे।
महाराष्ट्र में अब महिला नेतृत्व की नई इबारत लिखी गई है और सुनेत्रा पवार ने इसे औपचारिक रूप से अपने पद की शपथ लेकर शुरू कर दिया है।