Home राज्यमहाराष्ट्रसुनेत्रा अजितदादा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला; दादा को श्रद्धांजलि देते हुए हुई भावुक

सुनेत्रा अजितदादा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला; दादा को श्रद्धांजलि देते हुए हुई भावुक

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता और राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार ने मंगलवार को मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने सुबह सिद्धिविनायक मंदिर जाकर दर्शन किए और चैत्यभूमि पर भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार एनसीपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं और दिवंगत अजितदादा पवार की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वे भावुक नजर आईं।

कार्यक्रम में एनसीपी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे, जिनमें राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबळ, युवा नेता पार्थ पवार, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ और अन्य शामिल थे।
सुनेत्रा पवार ने मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी नई जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।

You may also like

Leave a Comment