Home हेल्थसंतकबीरनगर में एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में जीएनएम सत्र का शुभारंभ, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दीं शुभकामनाएं

संतकबीरनगर में एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में जीएनएम सत्र का शुभारंभ, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने दीं शुभकामनाएं

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

संतकबीरनगर जिले के दक्षिणांचल क्षेत्र में स्थित एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को डायरी और पेन भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में जीएनएम कोर्स की शुरुआत को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र की बेटियों और युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। साथ ही विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों के सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करने की अपील की।
एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक प्रैक्टिकल संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से कैंपस में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं भी प्रारंभ की जाएंगी।

पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य विनय पटेल ने तीन वर्षीय जीएनएम पाठ्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर सीपी श्रीवास्तव, बीएम वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, अनु वर्मा, हरिश्चंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment