Home mumbaiरोहित शेट्टी फायरिंग केस: भागते शूटर का नया CCTV सामने, 30 हजार में खरीदे स्कूटर से रची गई साजिश

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: भागते शूटर का नया CCTV सामने, 30 हजार में खरीदे स्कूटर से रची गई साजिश

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मुंबई में बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अब इस सनसनीखेज वारदात से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी शूटर घटना के तुरंत बाद मौके से तेजी से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, 1 फरवरी की तड़के हुई इस फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के दौरान विले पार्ले पश्चिम स्थित एक होटल के पास से एक लावारिस स्कूटर बरामद किया। यह स्थान शेट्टी टॉवर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कूटर से भौतिक साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट, डीएनए सैंपल और अन्य अहम सबूत जुटाए।

जांच में खुलासा हुआ कि यह सेकेंड-हैंड होंडा डियो स्कूटर पुणे के कर्वे नगर निवासी अमन मरोटे से खरीदा गया था। पुलिस के अनुसार, इस स्कूटर को हमले में शामिल 19 वर्षीय आरोपी आदित्य गायकी ने जनवरी के मध्य में 30 हजार रुपये में खरीदा था।
पुलिस का दावा है कि यह खरीदारी समर्थ पोमाजी के निर्देश पर और शुभम लोनकर के कहने पर स्वप्निल सकट द्वारा उपलब्ध कराए गए पैसों से की गई थी।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शूटर दीपक रमेश चंद्र ने फायरिंग से पहले रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी। वारदात के दिन उसके साथ सोनू कुमार और सनी कुमार भी मौजूद थे। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं जतिन रमेश भारद्वाज (22), सोनू कुमार (20), दीपक रमेश चंद्र (25), विशाल ठाकुर (19), सनी कुमार राकेश कुमार (23) और रितिक विनोद सिंह यादव (24)।

पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन आरोपियों को फायरिंग की पूरी जानकारी थी, जबकि बाकी तीन ने लॉजिस्टिक और आर्थिक मदद की। फिलहाल क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड और संभावित बड़े कनेक्शन की जांच में जुटी है।

You may also like

Leave a Comment