Home मनोरंजनOTTरियलिटी शो बिग बॉस OTT’ हुआ बंद, मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

रियलिटी शो बिग बॉस OTT’ हुआ बंद, मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT’ को लेकर बताया गया है कि अब ये वर्जन मेकर्स प्रसारित नहीं करेंगे। हिंदी में सिर्फ एक ही ‘बिग बॉस’ आएगा, जो कि टीवी और ओटीटी पर दिखाया जाएगा। सलमान खान बिग बॉस के होस्ट थे, जो इस रियलिटी शो के लिए बहुत पैसा कमाते थे।

विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ टीवी पर पिछले 19 साल से राज कर रहा है। इसको टक्कर देने के लिए OTT पर भी इसके तीन सीजन लाए गए थे, जो कि 1.5 से 2 महीने के थे। अब दर्शक अगर ‘बिग बॉस OTT 3’ के बाद इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो उसे खत्म कर दें। क्योंकि ऐसा नहीं होने वाला ।OTT प्लेटफॉर्म पर भी बिग बॉस दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहा। दर्शक बिग बॉस के अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन मेकर्स ने उनका इंतज़ार खत्म कर दिया है।

‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, Bigg Boss OTT हिंदी को अनिश्चित काल के लिए कैंसिल कर दिया गया है। मेकर्स ने ये फैसला किया है कि अब से हिंदी में सिर्फ एक ‘बिग बॉस’ प्रसारित किया जाएगा। और दर्शक उसे टीवी और ओटीटी दोनों ही जगह पर देख सकेंगे। मेकर्स नहीं चाहते कि दर्शक टीवी या डिजिटल तक सीमित रहें। वो लोग अब दोनों जगह पर एक ही शो देख पाएंगे। ठीक उसी तरह, जैसा ‘बिग बॉस 19’ के समय हुआ था।

You may also like

Leave a Comment