Home स्पोर्ट्सक्रिकेटमैच से पहले टीम इंडिया को झटका: ईशान किशन चोटिल, अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संशय

मैच से पहले टीम इंडिया को झटका: ईशान किशन चोटिल, अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संशय

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

दिल्ली में गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर से ईशान किशन अपने बाएं पैर में चोटिल हो गए। हालांकि, उन्होंने थोड़ी देर बाद दोबारा बल्लेबाजी की, लेकिन ज्यादा समय क्रीज पर नहीं टिक सके।

वहीं, अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती थे, हालांकि बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उनका खेलने का फैसला अभी अंतिम नहीं हुआ है। अगर अभिषेक समय पर फिट नहीं हुए, तो खराब फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।

टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा का कहना है कि बुमराह पूरी तरह से फिट हैं और नामीबिया के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। टीम प्रबंधन अगले 24 घंटे में अंतिम निर्णय लेगा, जिससे यह तय होगा कि किसे टीम में शामिल किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment