Home दुनियामेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर खूनी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 11 की मौत, 12 घायल

मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर खूनी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में 11 की मौत, 12 घायल

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के सलामांका शहर से एक बार फिर हिंसा की सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है। यहां एक फुटबॉल मैदान पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने मैच समाप्त होने के तुरंत बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस भीषण हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में से 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, घायलों में एक महिला और एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है, जिनका इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सलामांका के मेयर सीजर प्रीटो ने इस गोलीकांड की कड़ी निंदा करते हुए इसे शहर की शांति पर सीधा हमला बताया है। मेयर प्रीटो ने सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से तत्काल मदद और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है।

मेयर का कहना है कि कुछ आपराधिक गिरोह प्रशासन और कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। राज्य पुलिस और जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। एहतियात के तौर पर सलामांका और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

गौरतलब है कि गुआनाजुआतो राज्य लंबे समय से संगठित अपराध और गिरोहों की हिंसा का केंद्र रहा है। यहां स्थानीय गिरोह ‘सांता रोजा डी लीमा’ और कुख्यात ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के बीच वर्चस्व को लेकर लगातार हिंसक झड़पें होती रही हैं। हालांकि मेक्सिको सरकार का दावा है कि साल 2025 में देशभर में हत्या की दर 2016 के बाद सबसे कम रही है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जमीनी हालात इन आंकड़ों से कहीं ज्यादा गंभीर

You may also like

Leave a Comment