Home mumbaiमुलुंड मेट्रो दुर्घटना: कार्यकारी अभियंता सत्यजित साळवे निलंबित, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सख्त संदेश

मुलुंड मेट्रो दुर्घटना: कार्यकारी अभियंता सत्यजित साळवे निलंबित, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सख्त संदेश

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मेट्रो लाइन ४, वडाळा से कासारवडवली मार्ग पर मुलुंड में आज हुई मेट्रो दुर्घटना के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्यकारी अभियंता सत्यजित साळवे को निलंबित कर दिया है।
उपमुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जख्मी हुए यात्रियों के उपचार का पूरा खर्च एमएमआरडीए द्वारा उठाने का आश्वासन दिया।

एमएमआरडीए प्रशासन से दुर्घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद शिंदे ने साफ कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा के मामले में किसी अधिकारी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी गंभीरता के चलते कार्यकारी अभियंता सत्यजित साळवे को निलंबित किया गया है।
यह घटना मुंबई मेट्रो के लिए एक चेतावनी है कि सुरक्षा नियमों का पालन और निगरानी कितनी महत्वपूर्ण है। आगे की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment