Home देश“मुम्ब्रा को ‘हरा’ करने वाले बयान पर सियासत गरमाई, AIMIM पार्षद सहार यूनुस शेख ने दी सफाई”

“मुम्ब्रा को ‘हरा’ करने वाले बयान पर सियासत गरमाई, AIMIM पार्षद सहार यूनुस शेख ने दी सफाई”

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

ठाणे महानगर पालिका चुनाव के बाद मुम्ब्रा शहर में राजनीति गरमा गई है। AIMIM को मुम्ब्रा क्षेत्र में पाँच सीटों पर जीत मिली है, जिनमें वार्ड क्रमांक 30 से सहार यूनुस शेख की जीत भी शामिल है। जीत के बाद आयोजित एक जनसभा के दौरान दिए गए उनके बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

सभा के दौरान सहार यूनुस शेख ने कहा था कि वह “मुम्ब्रा शहर को पूरा हरा कर देंगी।” यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इसे धार्मिक संदर्भ में जोड़कर देखा जाने लगा। वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया पर बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

हालांकि, सहार यूनुस शेख ने इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का किसी भी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि AIMIM का झंडा हरे रंग का है और उनका बयान पार्टी के प्रतीक और राजनीतिक संदर्भ में था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से।

सहार यूनुस शेख ने कहा कि किसी भी रंग को धर्म से जोड़ना गलत है और उनकी पार्टी सर्कुलर विचारधारा में विश्वास करती है। उन्होंने यह भी कहा कि AIMIM सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और सामाजिक एकता के लिए काम करती रहेगी।

बयान को लेकर मुम्ब्रा में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाज़ी और तेज़ होने की संभावना जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment