Home देशमुंबई में बीजेपी नेता नितेश राणे के ‘सुवर्णा’ बंगले के बाहर लावारिस बैग, नरीमन पॉइंट में मचा हड़कंप

मुंबई में बीजेपी नेता नितेश राणे के ‘सुवर्णा’ बंगले के बाहर लावारिस बैग, नरीमन पॉइंट में मचा हड़कंप

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के नरीमन पॉइंट स्थित ‘सुवर्णा’ बंगले के बाहर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गेट के पास एक लावारिस बैग पड़ा मिला। बैग दिखते ही बंगले में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। एहतियात के तौर पर बंगले की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की।

जांच के दौरान सामने आया कि बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक अज्ञात व्यक्ति को गेट के पास बैग रखते हुए देखा गया है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में बैग से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, सुरक्षा से जुड़े मामले को देखते हुए पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है।

फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग किस मकसद से वहां रखा गया था। पूरे घटनाक्रम पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है।

You may also like

Leave a Comment