Home वेब स्टोरीजमुंबई: चांदीवली की चार मंज़िला इमारत में भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत

मुंबई: चांदीवली की चार मंज़िला इमारत में भीषण आग, दो कर्मचारियों की मौत

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मुंबई | बुधवार शाम

मुंबई के चांदीवली इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंधेरी (पूर्व) स्थित चांदीवली टेक्स सेंटर की चार मंज़िला व्यावसायिक इमारत में बुधवार शाम भीषण आग लग गई, जिसमें दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, टेक्स सेंटर स्थित नारायण प्लाजा की तीसरी मंज़िल पर शाम 6 बजकर 36 मिनट पर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों की चपेट में आ गई। हर मंज़िल पर काला धुआं भर गया, जिससे इमारत के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर फाइटर्स को तीसरी मंज़िल के एक ऑफिस में दो युवक बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

  • भगवान पिताले (30 वर्ष)
  • सुमंत जाधव (28 वर्ष)

आग M/s नियोसेल इंडस्ट्रीज के यूनिट नंबर 303 में लगी थी, जो करीब 1500 वर्ग फुट इलाके में फैल गई..इस आग में इलेक्ट्रिक वायरिंग, इंस्टॉलेशन, लिथियम-आयन बैटरियां, ऑफिस फाइलें, फर्नीचर, लकड़ी के पार्टिशन, कांच की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की ओर से मामले की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment