मुंबई की कोस्टल रोड पर बने म्यूजिकल रोड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.. गाड़ी गुजरते ही सड़क पर ‘जय हो’ गाना बजने की व्यवस्था का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने विरोध किया… मनसे कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुंबई और महाराष्ट्र की पहचान मराठी भाषा और संस्कृति से है, ऐसे में म्यूजिकल रोड पर मराठी गीत बजाया जाना चाहिए। विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने मौके पर मराठी गाना बजाया और प्रशासन से ‘जय हो’ की जगह मराठी गाने की पट्टी लगाने की मांग की…
प्रदर्शन के दौरान माहौल गरमा गया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है.. सवाल उठ रहा है कि क्या म्यूजिकल रोड पर बजने वाली धुन बदली जाएगी या प्रशासन अपने मौजूदा फैसले पर कायम रहेगा.