Home राज्यदिल्ली NCRमहाबोधि महाविहार: बौद्ध भिक्षु और अनुयायी जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

महाबोधि महाविहार: बौद्ध भिक्षु और अनुयायी जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

देश की राजधानी दिल्ली में बौद्ध समुदाय बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रहा है। बोधगया स्थित विश्वविख्यात महाबोधि महाविहार के प्रबंधन को लेकर आज 12 फरवरी से जंतर-मंतर पर देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षु और अनुयायी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

उनकी मुख्य मांग है कि बिहार टेंपल मैनेजमेंट कंट्रोल एक्ट 1949 को तुरंत रद्द किया जाए और महाविहार का संपूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण बौद्ध समुदाय को सौंपा जाए। बौद्ध संगठनों का कहना है कि यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित इस पवित्र स्थल का वर्तमान प्रबंधन धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यक अधिकारों के विपरीत है।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो यह आंदोलन और तेज होगा, और वे इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान में लाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

You may also like

Leave a Comment