Home देशमनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में 5.40 लाख की चोरी का खुलासा, पूर्व स्टाफ ने नकली चाभियों से दिया वारदात को अंजाम

मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में 5.40 लाख की चोरी का खुलासा, पूर्व स्टाफ ने नकली चाभियों से दिया वारदात को अंजाम

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

भोजपुरी सिंगर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में उनके घर में काम कर चुका एक पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार किया गया है, जिसने नकली चाभियों के सहारे फ्लैट में घुसकर 5 लाख 40 हजार रुपये की नकदी चुरा ली थी।

यह घटना मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के शास्त्री नगर स्थित मनोज तिवारी के फ्लैट में सामने आई। मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, फ्लैट के एक कमरे में रखी नकदी में से अलग अलग समय पर पैसे गायब हो रहे थे, लेकिन पहले आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

पुलिस के मुताबिक, चोरी की शुरुआती घटना जून 2025 में हुई थी, जब आलमारी से करीब 4.40 लाख रुपये गायब हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिसंबर 2025 में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे रिकॉर्ड हुई फुटेज में पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को नकदी चुराते हुए देखा गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और आलमारी की डुप्लीकेट चाभियां थीं, जिनका इस्तेमाल कर उसने बड़ी आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

अंबोली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले और कितनी बार चोरी की और चोरी की गई रकम का इस्तेमाल कहां किया

You may also like

Leave a Comment