Home दुनियाभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला: ‘एपस्टीन फाइल्स के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे किया सरेंडर’

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला: ‘एपस्टीन फाइल्स के डर से मोदी ने ट्रंप के आगे किया सरेंडर’

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर घमासान मच गया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने दबाव में आकर समझौता किया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह समझौता कथित तौर पर ‘एपस्टीन फाइल्स’ के खुलासे के डर से किया गया है।

कांग्रेस का आरोप है कि रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। पार्टी का दावा है कि इस टैरिफ को हटाने के बदले भारत ने रूस से तेल न खरीदने और अमेरिका से तेल लेने की प्रतिबद्धता जताई है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि ट्रंप ने भारत को निगरानी में रखने और दोबारा रूस से तेल खरीदने की स्थिति में तत्काल टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है।

पोस्ट में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की शर्तों को स्वीकार करते हुए देश के आर्थिक और रणनीतिक हितों से समझौता किया है। पार्टी ने इसे देश की गरिमा को गिरवी रखने जैसा कदम बताया है। कांग्रेस का कहना है कि अगर ये दावे सही हैं तो इसका असर लंबे समय तक देश की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति पर पड़ सकता है।

वहीं, इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद और राजनीतिक मंचों पर और गरमा सकता है।

You may also like

Leave a Comment