Home mumbaiबृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बड़े बकायादारों को दी संपत्ति जप्ती की नोटिस, समय पर कर न चुकाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बड़े बकायादारों को दी संपत्ति जप्ती की नोटिस, समय पर कर न चुकाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

बृहन्मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने उन बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है जिन्होंने निर्धारित अवधि में मालमत्ता कर का भुगतान नहीं किया। महानगरपालिका आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी के निर्देशानुसार, कर न चुकाने वालों को कलम 203 के तहत जप्ती की नोटिस भेजी गई है।
सूचना के अनुसार, यदि नोटिस प्राप्त करने वाले थकबाकीदार विहित अवधि में कर का भुगतान नहीं करते हैं, तो मुंबई महानगरपालिका अधिनियम के तहत कलम 204, 205 और 206 के तहत उनकी संपत्ति की चीजों को पहले जप्त कर लिलाव किया जाएगा। इसके बाद भी कर वसूली नहीं होने पर संपत्ति का लिलाव किया जाएगा।
महानगरपालिका ने बताया कि मालमत्ता कर नगरपालिका के राजस्व का मुख्य स्रोत है। कर का भुगतान 90 दिनों के भीतर अनिवार्य है। इसके बाद टप्पेवार कार्रवाई शुरू होती है। पहले डिमांड लेटर, फिर 21 दिन की अंतिम नोटिस और उसके बाद जप्ती व लिलाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

महानगरपालिका आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी और सहायक आयुक्त (कर निर्धारण व संकलन) विश्वास शंकरवार के मार्गदर्शन में मुंबई शहर और उपनगरों में कर वसूली के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे करदाता घर बैठे कर का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए महानगरपालिका की वेबसाइट https://www.mcgm.gov.in पर जानकारी उपलब्ध है।
महानगरपालिका ने चेतावनी दी है कि नोटिस प्राप्त बकायादारों को तुरंत कर का भुगतान करना चाहिए, अन्यथा दंड सहित बकाया राशि वसूल करने के लिए लिलाव की कार्रवाई की जाएगी।
टॉप 20 बकायादारों दारों की सूची (कर राशि सहित):
मेसर्स रघुवंशी मिल्स लिमिटेड – ₹140.61 करोड़
मेसर्स राजहंस असोसिएट्स – ₹47.02 करोड़
मेसर्स आशापुरा डेव्हलपर्स – ₹44.87 करोड़
मेसर्स सुमेर बिल्टकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड – ₹39.30 करोड़
श्री. समीर एन. भोजवानी – ₹31.73 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹29.12 करोड़
मेसर्स आमीर पार्क्स एंड एम्यूजमेंट प्राइवेट लिमिटेड – ₹27.79 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹22.42 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹22.40 करोड़
मेसर्स S.D. कॉर्पोरेशन – ₹21.43 करोड़
श्री. ए.आर. जाफर – ₹21.03 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹20.56 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹20.56 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹20.55 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹20.54 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹20.54 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹20.53 करोड़
मेसर्स गैलेक्सी कॉर्पोरेशन 10 प्लैनेट – ₹20.22 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹19.10 करोड़
मेसर्स DBS रियल्टी – ₹18.67 करोड़

महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर का भुगतान करें और नोटिस मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या नीलामी से बचा जा सके..

You may also like

Leave a Comment