Home राज्यउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में किन्नरों का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, 500 ग्राम सोना और 6 लाख नकदी चोरी का आरोप

प्रतापगढ़ में किन्नरों का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, 500 ग्राम सोना और 6 लाख नकदी चोरी का आरोप

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब सैकड़ों की संख्या में किन्नर समुदाय के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। किन्नर बोर्ड की सदस्य और आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी के नेतृत्व में पहुंचे समुदाय के लोगों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 60 वर्षीय नर्गिस किन्नर के साथ साजिश के तहत बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। महामंडलेश्वर का कहना है कि नर्गिस किन्नर के चेले मिसवाह, चालक प्रिंस और अन्य साथियों ने मिलकर उनके घर से 500 ग्राम सोना, करीब 5.6 किलो चांदी, 6 लाख रुपये नकद और जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज चोरी कर लिए।

किन्नर समुदाय का आरोप है कि यह पूरी वारदात पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा है। प्रदर्शन के दौरान समुदाय के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी ने कहा कि यदि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो किन्नर समुदाय बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

फिलहाल पुलिस प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों पर कब तक शिकंजा कसता है।

You may also like

Leave a Comment