Home राज्यमहाराष्ट्रन्यू जर्सी के अक्षरधाम मंदिर में वेस्टर्न आउटफिट पहनकर पहुंचीं अमृता फडणवीस, सोशल मीडिया पर ट्रोल

न्यू जर्सी के अक्षरधाम मंदिर में वेस्टर्न आउटफिट पहनकर पहुंचीं अमृता फडणवीस, सोशल मीडिया पर ट्रोल

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक बार फिर सोशल मीडिया चर्चा में हैं। इस बार वजह है अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की उनकी यात्रा। अमृता फडणवीस ने मंदिर दर्शन और भ्रमण की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और इसे अपने जीवन का एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव बताया।
अमृता फडणवीस ने पोस्ट में लिखा कि न्यू जर्सी के अक्षरधाम मंदिर की उनकी पहली यात्रा ने उन्हें भावविभोर कर दिया। उन्होंने करुणा, रचनात्मकता और सचेत जीवन से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा आध्यात्मिक अनुभव था, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

हालांकि, तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। दरअसल, अमृता फडणवीस मंदिर परिसर में सफेद जैकेट, ब्लैक जींस और हाई हील्स में नजर आईं। इसी वेस्टर्न आउटफिट को लेकर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल पर भारतीय पारंपरिक पोशाक पहनने की सलाह दी, जबकि कई यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़कर आलोचना की।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर भारतीय पहनावा अधिक सम्मानजनक होता। वहीं कुछ लोगों ने व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते हुए इसे फैशन शो तक बता दिया। हालांकि, ट्रोलिंग के बीच कई यूजर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने अमृता फडणवीस के व्यक्तिगत चयन का समर्थन किया।
फिलहाल, अक्षरधाम मंदिर में अमृता फडणवीस की यह यात्रा और उनके पहनावे को लेकर उठी बहस सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

You may also like

Leave a Comment