Home राज्यउत्तर प्रदेशतलाक की खबरों पर यू-टर्न: प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव संग नई फोटो की पोस्ट, लिखा- All is Good, हम चैंपियनों का परिवार

तलाक की खबरों पर यू-टर्न: प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव संग नई फोटो की पोस्ट, लिखा- All is Good, हम चैंपियनों का परिवार

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

तलाक की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने बड़ा यू-टर्न ले लिया है। कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव को तलाक देने का ऐलान करने वाले प्रतीक यादव ने अब सोशल मीडिया पर नई तस्वीर साझा कर साफ कर दिया है कि उनके और अपर्णा के रिश्ते में सबकुछ ठीक है।

प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा यादव के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है “All is Good… चैंपियन वही होते हैं जो अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की समस्याओं को मजबूती से कुचलकर आगे बढ़ते हैं। हम चैंपियनों का परिवार हैं।” इस पोस्ट के जरिए प्रतीक ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनके वैवाहिक जीवन में चल रहा विवाद अब सुलझ चुका है और तलाक का फैसला फिलहाल नहीं लिया जा रहा।

नई पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव एक-दूसरे के साथ बेहद करीब और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर पुरानी बताई जा रही है। पोस्ट के साथ प्रतीक ने ‘Until I Found You’ गाना भी जोड़ा है और अपर्णा यादव को टैग किया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि दोनों के रिश्तों में आई दरार अब भरने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने एक पोस्ट में अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें परिवार बर्बाद करने वाली बताते हुए जल्द तलाक लेने की बात कही थी। हालांकि उस पुराने पोस्ट को प्रतीक ने अब तक डिलीट नहीं किया है, लेकिन नई पोस्ट को तलाक के फैसले से पीछे हटने के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं, अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और बाद में 2022 में भाजपा का दामन थामा था। सितंबर 2024 में उन्हें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कुल मिलाकर, तलाक की चर्चाओं के बीच आई इस नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है और यह संकेत दिया है कि प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच फिलहाल सुलह हो चुकी है।

You may also like

Leave a Comment