Home स्पोर्ट्सक्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया, बल्लेबाज़ों का दमदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 वॉर्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया, बल्लेबाज़ों का दमदार प्रदर्शन

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम ने अपने इकलौते वॉर्म-अप मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 10वें वॉर्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से मात दी.. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट से पहले अपने इरादे साफ कर दिए हैं…


मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित ओवरों में साउथ अफ्रीका के सामने 241 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। भारत की ओर से इशान किशन ने सबसे ज्यादा 53 रन की अहम पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने महज 19 गेंदों में 45 रन ठोककर रन गति को और तेज़ किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय गेंदबाज़ों के सामने दबाव में आ गई और 210 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लेकर अहम सफलता दिलाई। वहीं अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला.

इस तरह भारतीय टीम ने 30 रन से मुकाबला अपने नाम किया। अब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। वॉर्म-अप मैच में मिली इस जीत से भारतीय खेमे का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।

You may also like

Leave a Comment