Home स्पोर्ट्सक्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप विवाद में ‘आतंकी’ धमकी, पाकिस्तानी यूट्यूबर ने ICC ऑफिस उड़ाने की दी चेतावनी

टी20 वर्ल्ड कप विवाद में ‘आतंकी’ धमकी, पाकिस्तानी यूट्यूबर ने ICC ऑफिस उड़ाने की दी चेतावनी

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा विवाद अब बेहद गंभीर और चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के एक यूट्यूबर द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। यह धमकी भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद दी गई है।
पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नासिर ने करीब 15 मिनट का वीडियो जारी कर आईसीसी और बीसीसीआई के खिलाफ न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि सीधे तौर पर आईसीसी हेडक्वॉर्टर को निशाना बनाने की बात कही। वीडियो में उसने कहा कि आईसीसी ऑफिस दुबई में होने की वजह से सुरक्षित है और अगर यह भारत में होता तो उसे और उसके आसपास के इलाके को बम से उड़ा दिया जाता। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अर्सलान नासिर इस बात से नाराज है कि आईसीसी ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार की घोषणा पर पाकिस्तान को चेतावनी क्यों दी। आईसीसी ने साफ किया है कि मैच का बॉयकॉट करने पर पाकिस्तान पर 35 मिलियन डॉलर तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही आईसीसी रेवेन्यू में पाकिस्तान का हिस्सा रोके जाने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


वीडियो में यूट्यूबर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ-साथ भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी चेयरमैन जय शाह को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। एशिया कप 2025 के दौरान हुए तथाकथित हैंडशेक विवाद का हवाला देते हुए उसने अपनी भड़ास निकाली।

इस पूरे मामले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। जहां एक तरफ आईसीसी पाकिस्तान पर सख्त रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच बैकडोर बातचीत भी शुरू हो चुकी है। फिलहाल यह मामला सिर्फ क्रिकेट विवाद नहीं रह गया है, बल्कि खुलेआम दी गई धमकी के चलते सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment