Home देशचीन मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ मुंबई युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नरवणे की किताब जारी करने की मांग

चीन मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ मुंबई युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नरवणे की किताब जारी करने की मांग

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मुंबई, :चीन सीमा विवाद और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने के विरोध में मुंबई युवक कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया। मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन के नेतृत्व में राजीव गांधी भवन परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर देश की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवालों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान “नरेंद्र सरेंडर हो गया” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चीन के साथ 2020 में हुए संघर्ष और गलवान घाटी की घटना को लेकर मोदी सरकार सच्चाई छिपा रही है। ज़ीनत शबरीन ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार की भूमिका संदिग्ध है और जनता को भ्रम में रखा जा रहा है।

ज़ीनत शबरीन ने मांग की कि चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार देश को स्पष्ट जवाब दे और पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब को तत्काल सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे द्वारा चीन संघर्ष को लेकर किए गए गंभीर खुलासों पर संसद में चर्चा से राहुल गांधी को रोका जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है।

युवक कांग्रेस का आरोप है कि सेना की स्पष्ट चेतावनियों के बावजूद समय रहते निर्णय नहीं लिए गए, जिसके कारण देश के वीर जवानों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। आंदोलनकारियों ने मांग की कि इन जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

ज़ीनत शबरीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और जब तक केंद्र सरकार देश को सच्चाई नहीं बताती, तब तक युवक कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा।

You may also like

Leave a Comment