Home दुनियाकार्ड छप गए, वेन्यू भी तय था… तीसरी शादी की अफवाह पर पवन सिंह का खुलासा, वायरल वीडियो का बताया पूरा सच

कार्ड छप गए, वेन्यू भी तय था… तीसरी शादी की अफवाह पर पवन सिंह का खुलासा, वायरल वीडियो का बताया पूरा सच

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके 40वें जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे एक महिला के साथ बेहद नजदीक नजर आए। वीडियो सामने आते ही उनकी तीसरी शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। यहां तक कि दावा किया जाने लगा कि पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली है।

इन तमाम अटकलों पर अब खुद पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ दी है।

रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम ‘साहित्य, सुर और शक्ति का संगम’ में शामिल हुए पवन सिंह ने ठेठ देसी अंदाज में अफवाहों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से पहले तो शादी के कार्ड तक छप चुके थे और वेडिंग वेन्यू भी तय कर दिया गया था, लेकिन उन्हें खुद इसकी कोई जानकारी नहीं थी। पवन सिंह ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनके करोड़ों-अरबों चाहने वाले हैं और उन्हीं में से कुछ ने ये सब ‘तैयारियां’ कर दी थीं।

पवन सिंह ने साफ किया कि वायरल वीडियो में उनके साथ नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। महिमा सिंह हाल ही में रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग ‘बानी लइका’ में पवन सिंह के साथ नजर आई थीं, जहां उन्होंने उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाई है। वीडियो में महिमा के मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए, जिसने शादी की अफवाहों को और हवा दे दी।

गौरतलब है कि पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले से ही विवादों में रही है। उन्होंने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट और गाली-गलौच जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

फिलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में लंबित है।

तीसरी शादी की खबरों पर विराम लगाते हुए पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उन्होंने कोई नई शादी नहीं की है और वायरल वीडियो को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

You may also like

Leave a Comment