Home देशओशिवारा फायरिंग केस: कमाल आर खान गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच तेज की

ओशिवारा फायरिंग केस: कमाल आर खान गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच तेज की

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

मुंबई: ओशिवारा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खान को ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान खान ने स्वीकार किया कि फायरिंग उनके हथियार से हुई थी। हालांकि उनका दावा है कि यह हथियार पूरी तरह लाइसेंसी है। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है और संदिग्ध हथियार को जब्त कर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान नालंदा सोसाइटी से दो गोलियां बरामद हुई हैं। इनमें से एक गोली दूसरी मंजिल और दूसरी चौथी मंजिल से मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक फ्लैट एक लेखक‑निर्देशक का है, जबकि दूसरा फ्लैट एक मॉडल का बताया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी पुष्टि कर रही है कि गोलियां किस फ्लैट से चली हैं।

शुरुआती सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि गोलियां संभवतः कमाल आर खान के बंगले की दिशा से चली होंगी। इसके आधार पर पुलिस ने खान से और गहन पूछताछ की योजना बनाई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की पूरी कागजी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कमाल आर खान को अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है ताकि आरोपी से और विस्तृत पूछताछ की जा सके और फायरिंग के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

ओशिवारा पुलिस ने पूरे मामले में 18 सदस्यीय टीम के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी जांच में शामिल की हैं। पुलिस का कहना है कि जनता और मीडिया को जल्द ही इस मामले के सभी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment