Home देशउल्हासनगर में वंचित बहुजन आघाड़ी के दो पार्षदों ने दिया शिवसेना शिंदे को समर्थन

उल्हासनगर में वंचित बहुजन आघाड़ी के दो पार्षदों ने दिया शिवसेना शिंदे को समर्थन

by ashishppandya90@gmail.com
0 comments

उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी से निर्वाचित दो पार्षदों ने शिवसेना को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्षद सुरेखा सोनावणे और विकास खरात ने मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निवास पर उनसे मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा। इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे भी मौजूद थे।

पार्षदों ने बताया कि अपने-अपने प्रभागों के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और दलित बस्ती सुधार योजना के तहत विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने शिवसेना को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि इस समर्थन से क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को तेजी मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इस मुलाकात के दौरान विधायक डॉ. बालाजी किणीकर, पूर्व नगराध्यक्ष सुनील चौधरी, नगरसेवक योगेश जानकर और शिवसेना प्रवक्ता राहुल लोंढे भी उपस्थित रहे। राजनीतिक हलकों में इस समर्थन को उल्हासनगर की नगर राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में महानगरपालिका की राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment